जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में जनगणना कार्य के दौरान एक प्रगणक से गालीगलौज कर मारपीट की गई। प्रगणक ने गांव के एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जनगणना के लिए विमलेश कुमार वर्मा को एचएलबी क्षेत्र आवंटित किया गया है। विमलेश का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह ग्राम इमलिया में जनगणना कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी योगेश नामक युवक ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर सरकारी दस्तावेज छीनने का प्रयास किया और पानी से भरी बोतल फेंककर मारी जो उनकी नाक पर लगी। विमलेश का कहना है कि इसके बाद उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.