जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश
कोडरमा, जून 8 -- जयनगर , निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2026 के तहत संचालित मकान जनगणना एवं मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने की, जबकि अपर जिला जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, कोडरमा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सभी सर्किल सुपरवाइजर, नोडल पदाधिकारी तथा प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक-सह-सहायक चार्ज पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान जनगणना एवं मकान सूचीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न प्रगणनक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की प्रगति, अभिलेखों की शुद्धता, भौतिक सत्यापन तथा डेटा संकलन की स्थिति का मूल्यांकन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.