जहानाबाद, अप्रैल 11 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य को समय से पूरा करने के लिए गतिविधियां तेज हो गई है। प्रखंड कार्यालय में इसके लिए जनगणना कोषांग का गठन किया गया है। कोषांग में कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन काफी तेजी एवं संजीदगी के साथ किया जा रहा है। शनिवार को पर्यवेक्षकों एवं संबंधित प्रगणकों की टीम ने अपने गणना क्षेत्र में भ्रमण कर गणना ब्लॉक का सत्यापन किया। वहीं नोडल अधिकारियों की टीम के द्वारा प्रत्येक पंचायतों में अनुश्रवण किया गया। प्रखंड नाजीर सह जनगणना सहायक मृत्युंजय कुमार अकेला ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। गणना ब्लॉक का सत्यापन, प्रशिक्षण बैच का निर्धारण सहित अन्य कार्य प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा बड़े ही संजीदगी से किया जा रहा है। चार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.