जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
बोकारो, मई 29 -- गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने शुक्रवार को प्रखंड के हुरलुंग एवं बड़की सिधाबार पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रगणक बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक मकान में रहने वाले परिवारों की संख्या व मकान की स्थिति समेत विभिन्न जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान कुल 34 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनका सही-सही जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2027 से पूर्ण जनगणना कार्य शुरू होगा। जनगणना के माध्यम से सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.