जनगणना कार्य कर लौट रहे शिक्षक का दुर्घटना पैर टूटा, रिम्स रेफर
लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा संवाददाता।लोहरदगा पेशरार प्रखंड के मुंगो गांव में स्थित प्लस टू हाई स्कूल में तैनात टीजीटी शिक्षक रोशन किस्पोट्टा बुधवार को जंगल क्षेत्र में जनगणना कार्य कर लौट रहे थे, उसी दौरान जर्जर सड़क होने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए इससे उनकी पैर टूट गई है। रोशन किस्पोट्टा बुधवार को हेसाग, हतवल, कुंबाटोली आदि गांव में जनगणना कार्य संपन्न करने के बाद शाम को वह लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान हेंदेहास के पास क्षतिग्रस्त रोड की वजह से वह दुर्घटना के शिकार हुए। बाद में क्षेत्र में तैनात शिक्षकों सच्चित सिंह, गोविंद उरांव, विशाल राज, रमाकांत सिंह आदि ने स्कॉर्पियो में उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इस अस्पताल में उनका इलाज नहीं किया गया। रांची रेफर कर दिया गया। शिक्षकों ने कार्टून के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.