जनगणना कार्यों में शिथिलता पर बारह अधिकारियों को नोटिस
देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को जनगणना कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यप्रणाली में शिथिलता मिलने पर 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। समीक्षा में तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों, बीएसए, डीपीआरओ द्वारा जनगणना कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं प्रभावी पर्यवेक्षण न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
कारण बताओ नोटिस जारी जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामशंकर द्वारा संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य में इतनी शिथिलता क्यों बरती जा रही है। समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, जिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.