हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के तहत गौलापार सर्किट हाउस में गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण जारी रहा। प्रधान जिला जनगणना अधिकारी व डीएम ललित मोहन रयाल ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनरों से सभी शंकाओं का समाधान करा लें। ताकि जनगणना कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। डीएम ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशीला व एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। जिसमें तथ्यों का व्यवस्थित व प्रामाणिक संकलन किया जाता है। स्पष्ट किया कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। आंकड़े अधूरे और त्रुटिपूर्ण ना हो। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य सही, समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.