बिजनौर, अप्रैल 19 -- चांदपुर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जनगणना 2026 के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। एसडीएम नितिन तेवतिया के कुशल निर्देशन में मकान सूचीकरण और मकान गणना हेतु तहसील स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र हेतु 1342 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शहरी क्षेत्र हेतु नगर पालिका चांदपुर एवं नूरपुर में भी दिया जा रहा है। चार्ज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार आलोक कटियार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 04 मई को समाप्त होगा। प्रत्येक बैच में 50 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में 300 कार्मिकों, सुपरवाइजर एवं प्रगणक, को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण हेतु 16 फील्ड ट्रेनर्स तैनात किए गए हैं जो एक बैच को 3 दिन तक प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.