सीवान, मई 10 -- जनगणना कर्मी गिर कर घायल बड़हरिया। प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्य से वापस घर जाने के दौरान एक बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के दौरान प्रगणक को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रगणक गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सुमित कुमार यादव बताया जाता है। जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुआरा कादिर में एक शिक्षक पद पर तैनात थे। जो जनगणना ड्यूटी में प्रवेक्षीय संख्या 35 के प्रवेक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी के साथ एचएलबी संख्या 204 के भलूआ गांव के प्रगणक थे। भलूआ में अपने जनगणना कार्य के बाद वह अपने घर गोरियाकोठी बाइक से जा रहे थे तभी चाडी बाजार के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल प्रगणक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.