जनगणना कर्मियों को जानकारी देने से कतरा रहे लोग
हजारीबाग, जून 3 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में जनगणना का पहला चरण चल रहा है। जिले के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जनगणना के दौरान दी गई सही जानकारी ही आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं की दिशा तय करेगी। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग कुछ सवालों के जवाब देने में हिचकिचा रहे हैं। प्रगणक जब घर की संरचना, वाहनों की संख्या, बिजली-पानी की उपलब्धता या अन्य सुविधाओं से जुड़े सवाल पूछते हैं, तो कुछ लोग इसे निजी जानकारी समझकर बताने से बचते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान जुटाई जा रही जानकारी का उद्देश्य किसी व्यक्ति की संपत्ति का आकलन करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझना है।उपायुक्त यह भी पढ़ें- कुछ लोगों का सहयोग नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.