चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। अगले महीने से शुरु होने वाली जनगणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों को प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। जिले में आठ केन्द्रों पर 17 बैच में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को डेटा संकलन की प्रक्रिया और मोबाइल ऐप आधारित प्रविष्टियों की जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण के लिए कर्वी तीन, मानिकपुर दो एवं राजापुर व मऊ में एक-एक केन्द्र निकाय चार्ज के तहत संचालित किए गए है। पहले बैच के प्रशिक्षण शुभारंभ सीडीओ डीपी पाल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव, एसडीएम मानिकपुर मो जसीम, एसडीएम कर्वी पूजा साहू व एसडीएम न्यायिक राजापुर ने अलग-अलग किया। यह भी पढ़ें- जनगणना से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की सटीक जान...