हजारीबाग, मई 8 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड सभागार में चौथे बैच के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के कर्मियों एवं जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षक शिव चरण साहू ने जनगणना प्रपत्र भरने, परिवारों का विवरण संकलन, मोबाइल एप एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को व्यावहारिक जानकारी भी दी गई ताकि फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी एवं सावधानीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के पदाधि...