गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया ने बड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निगम के सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रमुखों को आदेश दिया है कि जनगणना ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके रोजमर्रा के विभागीय कामों से राहत दी जाए। निगम आयुक्त ने साफ किया है कि जनगणना का यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसमें शामिल स्टाफ पर अन्य कामों का बोझ न डाला जाए ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव और बाधा के फील्ड में जाकर अपने इस महत्वपूर्ण दायित्व को समय पर पूरा कर सकें。 यह भी पढ़ें- जनगणना के कार्य को सफल बनाने पर जोर दियाप्रशासन द्वारा जारी निर्देश प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों ...