हाथरस, मई 29 -- जनगणना कराए जाने को लेकर बीएसए ने की अपील -(A) भारत की जनगणना-2027 के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से अपील

जनगणना का कार्य जिले में जनगणना का कार्य प्रगणकों व सुपरवाइजरों के स्तर से किया जा रहा है। समय से जनगणना का कार्य समाप्त हो जाए। इसके लिए अब बीएसए ने प्रगणकों व सुपरवाइजरों से अपील की है।

महत्वपूर्ण जानकारी बीएसए ने अपील में कहा है कि राष्ट्र की प्रगति, योजनाओं के सटीक निर्माण और संसाधनों के उचित वितरण के लिए 'भारत की जनगणना 2027' एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक राष्ट्रीय यज्ञ है। आप इस विशाल कार्य की रीढ हैं। यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जो हमारे तकनीकी और प्रशासनिक कौशल की भी परीक्षा है। शत-प्रतिशत कवरेजः अपने आवंटित ब्लॉक / क्षेत्र में घर-घर जाएं और...