हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जनगणना और शिक्षण दो कार्य एक साथ नहीं किए जा सकते। यह न सिर्फ मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि 15-20 घंटे तक लगातार कार्य कराना व्यावहारिक भी नहीं है। इन्हीं मांगों को लेकर शनिवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नगर आयुक्त कार्यालय हल्द्वानी पर तीन घंटे तक धरना दिया। धरने का नेतृत्व संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जबतक उन्हें दो कार्य एक साथ कराए जाने का आदेश वापस नहीं लिया जाता तबतक वह आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं दिया गया तो दो कार्य में से किसी एक कार्य का बंद करने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग धरने के बाद शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से वार्ता की। नगर आयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.