भभुआ, मई 3 -- पेज चार की खबर जनगणना और पढ़ाई के बीच संतुलन की तलाश संशोधित निर्देशों के बाद शिक्षकों ने साझा की व्यवहारिक चुनौतियां विशेषज्ञों ने सुझाया, समन्वय से दोनों कार्यों की गुणवत्ता रह सकती है बरकरार भभुआ, नगर संवाददाता । प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो रही हैं। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शिक्षकों की भागीदारी को लेकर जिला स्तर पर हाल ही में एक संशोधित पत्र जारी किया गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि शिक्षक सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य करेंगे और इसके बाद फील्ड में जाकर जनगणना का कार्य भी संपन्न करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना संग स्कूल ड्यूटी के मुद्दे पर शिक्षक दो धड़े में बंटेशिक्षकों की चुनौतियाँ इस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों के बीच व्यवहारिक पक्षों पर चर्चा शुरू हो गई है...