जनगणना और नामांकन के लिए शिक्षकों ने किया भ्रमण
आरा, अप्रैल 25 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड के मध्य विद्यालय बभनियांव के शिक्षकों और बच्चों ने शुक्रवार को गांव का भ्रमण कर जनगणना और छात्र नामांकन अभियान चलाया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचनमाला कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने घर-घर जाकर परिवारों का डेटा एकत्र किया और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।मौके पर शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश के विकास का मजबूत स्तंभ है। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने सोनू कुमार वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद और पिंकी देवी समेत दर्जनों परिवारों से मुलाकात की। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और यदि आसपास कोई बच्चा नामांकन से वंचित है, तो उसका दाखिला तुरंत कराएं। यह भी पढ़ें- घर-घर पहुंचकर जनगणना में जुटे शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.