जहानाबाद, अप्रैल 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने आम लोगों से जागरूक होने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार की जनगणना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पहली बार व्यापक स्तर पर डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक घर और भवन का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस बार स्वयं गणना क...