बांदा, मई 26 -- बांदा। जिलाधिकारी के निर्देशन पर जनगणना एवं स्वगणना अभियान में उत्तर प्रदेश में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जनपद में संचालित स्वगणना अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर से लेकर नगर क्षेत्रों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया तथा आमजन को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की गणना करने हेतु प्रेरित किया गया।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि जनपद के जागरूक नागरिकों, मीडिया बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समस्त विभागों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बांदा ने टीमवर्क, पारदर्शिता एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य जनपदों क...