देवघर, मई 1 -- सूचना भवन के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहला चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक होगा। जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न किया जाएगा। मौके पर डीसी ने जानकारी दी कि इस प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय) और संपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। कहा कि जनगणना के दौरान जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग...