जनगणना अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर जुटाई जानकारी
इटावा औरैया, मई 22 -- जसवंतनगर। क्षेत्र में शुक्रवार से जनगणना अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज की अगुवाई में किया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों को अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनगणना अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वह घर-घर जाकर लोगों सेसहयोगात्मक व्यवहार करते हुए सही जानकारी एकत्र करें, ताकि अभियान सफल बनाया जा सके। शुभारंभ अवसर पर पालिका की सकी त्रिपाठी, बाबू नवनीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.