इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- इटावा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों क संचालन को लेकर 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों , चार्ज स्तरीय अधिकारियों ने यह प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, खण्ड शिक्षा अधिकारी व तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। इसमें जिला जनगणना प्रभारी पुलकिता शर्मा व जिला मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। य...