जनगणना : स्वगणना खत्म, मकान सूचीकरण कार्य शुरू
मेरठ, मई 23 -- जिले में शुक्रवार से जनगणना प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। स्वगणना की सुविधा समाप्त होने के बाद अब प्रशासन ने शुक्रवार से औपचारिक रूप से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन जिले के 231 ब्लॉकों में प्रगणकों ने कार्य की शुरुआत की, जिनमें से चार ने काम शत-प्रतिशत पूरा भी कर लिया गया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जिले के सभी 5946 प्रगणकों से राष्ट्र हित का कार्य मानते हुए शीघ्र पूर्ण करने को कहा है। जनगणना कार्य को लेकर मेरठ जिले को कुल 5946 हाउस लिस्टिंग ब्लाक(एचएलबी) में बांटा गया है, जिसमें 2231 ब्लाक नगर निगम क्षेत्र में है। शुक्रवार को जिले के कुल 231 ब्लाक में मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि नगर निगम क्षेत्र में मात्र दो स्थानों पर ही कार्य शुरू हुआ है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 229 स्थानों में काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.