जनगणना : मकान सूचीकरण और मकानों की गिनती की प्रक्रिया पूरी
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और उनकी गिनती का काम शनिवार को पूरा हो गया है। स्वगणना के बाद 22 मई से यह प्रक्रिया चल रही थी।जनगणना निदेशालय के मुताबिक राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों, 75 जिलों, 350 तहसीलों, 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों, 545 नगर पंचायतों, 13 छावनी परिषद, 8 औद्योगिक टाउनशिप के 1195 चार्जों में लगभग 1.04 लाख ग्रामों और 14983 वार्डों में 390717 मकान सूचीकरण ब्लॉक में यह प्रक्रिया पूरी हुई।इसमें तकरीबन पांच लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। जनगणना कार्य निदेशालय ने इस प्रक्रिया के पूरा होने पर मुख्य सचिव और भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त का सहयोग के लिए आभार जताया है। इसके अतिरिक्त इस प्रक्रिया में लगे रहे डीएम समेत अन्य अधिकारियों व प्रगणकों को भी धन्यवाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.