कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संचालन के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर अधिकारियों एवं विभागों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। यह राष्ट्रीय महत्व की आधारभूत जनगणना गतिविधि है, जिसके अंतर्गत आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।जारी आदेशों के अनुसार समस्त एसडीएम एवं चार्ज अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के रूप में नामित कार्मिकों का विवरण संकलित कर उनका डेटा समयबद्ध रूप से सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यकतानुसार एनआईसी से समन्वय स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में जनगणना को लेकर प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण श...