हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में जनगणना की अहम भूमिका है, क्योंकि सभी विकास योजनाएं इसके आंकड़ों पर आधारित होती हैं। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड प्रशिक्षुओं को जनगणना की प्रक्रिया, मकानों व परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से होगी, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.