जनगणना : निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर 23 प्रगणक सम्मानित
मेरठ, मई 27 -- नगर पंचायत लावड़ में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण में 23 प्रगणकों ने निर्धारित समय से पहले लक्ष्य हासिल करने की सूचना अधिकारियों को सौंप दी। समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इन प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए नगरपंचायत क्षेत्र को 36 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इनमें से 23 ब्लॉकों के प्रगणकों द्वारा निर्धारित समय से पूर्व कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया, जबकि शेष 13 ब्लॉकों में कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: लावड़ नगर पंचायत के 23 प्रगणक हुए सम्मानित 31 मई तक समस्त नगरपंचायत की जनगणना पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य हासिल कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.