मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जनगणना-2027 के तहत जिले में अब तक 39,80,022 हाउस होल्ड की गणना की जा चुकी है। वहीं 17,43,815 आबादी का आंकड़ा संकलित किया गया है। इस अभियान की शुरुआत दो मई से की गई है। इसे 31 मई तक पूरा किया जाएगा। जिले में कुल 9,148 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) चिह्नित किए गए हैं, जिसमें से 38 एचएलबी में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 9,002 एचएलबी में गणना कार्य प्रगति पर है। प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर 34 निर्धारित प्रश्नों के आधार पर सूचनाओं का संकलन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में आवासीय स्थिति, परिवार संरचना, आधारभूत सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक सामाजिक-आर्थिक जानकारियां संकलित की जा रही हैं। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जनगणना कार्य की सतत एवं प्रभावी निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त की ...