मथुरा, जून 13 -- जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अभी मकान सूचीकरण का काम चल रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। नगर निगम क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो जनपद में कुल 5 लाख 83 हजार 930 घरों में रह रहे 3 लाख 75 हजार 828 परिवार रह रहे हैं, जिनकी आबादी 22 लाख 36 हजार 577 है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक परिवार पर एक अधिक मकान हैं। बताते चलें कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य 20 जून तक पूरा होना था। भीषण गर्मी के बीच जनगणना कार्य प्रारंभ हुआ। इस काम को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह लगातार प्रगणकों के साथ-साथ गणना अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते रहे। उनके द्वारा मकान सूचीकरण के कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जाती रही। यही नहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एव...