जनगणना : जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण
हाजीपुर, मई 31 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में संचालित जनगणना एवं आवासीय सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है। रविवार 31 मई 2026 इस अभियान का अंतिम दिवस था। अंतिम दिन शेष कार्यों के निष्पादन, आंकड़ों के सत्यापन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी विशेष रूप से सक्रिय रहें।
सम्पूर्ण कार्य की प्रगति प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में कुल 6743 एचएलबीएस के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 9,66,892 अपेक्षित जनगणना आवासों के विरुद्ध 10,00,170 जनगणना आवासों का सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण आंकड़ों के अनुसार 8,14,242 पूर्णतः आवासीय भवन, 7,981...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.