पटना, अप्रैल 15 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य बिहार में 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक होगा। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिसमें नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 17 अप्रैल से स्व-गणना का काम शुरू होगा। बुधवार को जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन निदेशक रंजीता और उपनिदेशक संजीव कुमार ने जनगणना-2027 से संबंधित जानकारियां साझा की। रंजीता ने कहा कि बिहार में स्व-गणना की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना इस अवधि में राज्य के नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.