आगरा, मई 28 -- नगर निगम प्रशासन ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्यूटी प्राप्त करने के बावजूद जनगणना कार्य में रुचि न लेने वाले 411 कर्मचारियों का वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को पत्र भेजे गए हैं। नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगातार निर्देश और चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर अब उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा लगातार बैठकें आयोजित कर सुपरवाइजरों और प्रगणकों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ...