मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। डिजिटल जनगणना 2027 में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। प्रोत्साहन योजना के तहत सबसे पहले 50 मकानों की गणना पूरा करने वाले 10 प्रगणकों और 500 मकानों का गणना पूरा कराने वाले दस सुपर वाइजरों को जनपद स्तर पर पुरस्कृत करने के साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उधर मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों ने दूसरे दिन लगभग 16577 मकानों का सूचीकरण पूरा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार योजना का मुख्य उद्येश्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों में उत्साह बनाए रखना है। ताकि समय बद्धता के साथ ही ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ डिजिटल जनगणना 2027 को पूरा किया जा सके। उधर प्रगणकों के मकानों के सूचीकरण कार्य में शनिवार को दूसरे दिन में...