गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में जनगणना वर्ष 2027 के तहत स्व गणना की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। स्वगणना में जिले में 84 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन जानकारी भरी। इसके बाद शुक्रवार से हाउस सर्वे का कार्य शुरू हो गया। जिलेभर में 8062 कर्मचारियों ने लोगों के घर-घर जाकर 'मकान सूचीकरण और मकानों की गणना' का कार्य शुरू कर दिया है। 22 मई से शुरू यह अभियान 20 जून तक चलेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने बताया कि जनगणना कार्य को पूरी तरह डिजिटल और त्रुटिहीन बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत आवंटित क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक प्रत्येक घर का दौरा करेंगे। उनके द्वारा सबसे पहले मकानों की नंबरिंग (भवनों पर नंबर अंकन) का कार्य किया जाएगा। इस वृहद प्रशासनिक कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप ...