औरैया, मार्च 31 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 में इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि आम नागरिक खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन ने पहली बार स्व-गणना की सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है, जिसके तहत जिले के लोग 7 से 21 मई 2026 के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से होने वाली यह जनगणना लोगों को सीधे प्रक्रिया से जोड़ने का बड़ा कदम है। अधिकारियों के अनुसार, स्व-गणना के दौरान नागरिकों को परिवार, मकान, सुविधाओं और संसाधनों से जुड़ी जानकारी खुद भरनी होगी। इसके लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.