जनगणना: मकान सूचीकरण पूरा करने वाले 55 प्रगणक सम्मानित
मथुरा, जून 2 -- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। मकान सूचीकरण का कार्य पूरा करने वाले चौमुंहा एवं नंदगांव के 55 प्रगणकों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। जिले में जनगणना का प्रथम चरण 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित कर रहे है। सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूल-भूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने जनगणना 2027 के अंतर्गत दिए गए कार्यों को पूर्ण करने वाले ब्लॉक चौमुंहा एवं नंदगांव के 55 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया। जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.