हाजीपुर, मई 12 -- जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा सिंह के सतत मार्गदर्शन एवं नियमित क्षेत्रीय अनुश्रवण में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना: मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य तेज गति से चल रहा: डीएमप्रशासनिक व्यवस्था जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा जनगणना 2027 के कार्य में तेजी लाने हेतु तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के उद्देश्य से व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ संपादित किया जाए। जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु...