मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। देश में एक दशक से अधिक समय के इंतजार के बाद जनगणना की तैयारी शुरू हो गयी है। मुंगेर जिले में इसके संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और त्रुटिरहित बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिले में 17 मार्च से जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 24 मार्च से फील्ड ट्रेनरों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। दो चरणों में होगा महाअभियान, पहले चरण में होगा मकान सूचीकरणजनगणना का यह महाअभियान दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण का कार्य 2 मई 2026 से प्रारंभ होगा, जिसे 31 मई 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से मकानों की गणना की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.