मुंगेर, मई 4 -- असरगंज,निज संवाददाता। जनगणना के प्रथम चरण के तहत भवन एवं मकान नंबरीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। 2 मई से 31 मई तक चलने वाले इस चरण में प्रगणक और पर्यवेक्षक आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर नजरी नक्शा तैयार करने के साथ मकानों का नंबरीकरण कर रहे हैं। प्रगणक परिवारों से संबंधित आंकड़े जुटाकर ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रविष्टि कर रहे हैं। पर्यवेक्षक अंजनी कुमार सिंह ने प्रगणक फरहान शाहीन, बिपुल कुमार सिंह, स्मिता सिन्हा, राजीव रंजन एवं हेमा कुमारी द्वारा किए जा रहे कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या ने भी कई पर्यवेक्षी सर्किल एवं एचएलबी का भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जनगणना कार्य में प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.