महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही अब जनगणना-2027 के वास्तविक क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। डीआईओएस सभागार में प्रशिक्षित हुए फील्ड ट्रेनर अब ब्लॉक व तहसील स्तर पर प्रगणकों को जनगणना के तरीके को समझाएंगे। 17 अप्रैल से शुरू होने वाली स्व-गणना नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अरविन्द गुप्ता, अंबिका मौर्य, निखिल कुमार व भूपेन्द्र ने प्रगणकों को तकनीकी रूप से जीरो एरर बनाने के लिए फील्ड ट्रेनरों को गुर सिखाया। मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को प्रगणकों को पूछे गए सवालों के जवाब के डेटा को डिजीटली संकलन का उपाय समझाया। यह भी तरीका समझाया जा रहा है जिससे कोई नागरिक जानकारी देने में संकोच ना करे। डेटा सुरक्षा का भरोसा देकर राजी करने का उप...