जनगणना: जिस घर में कभी-कभी रहते, वह 'लॉक' में दर्ज होगा
बागपत, मई 12 -- बागपत। जनगणना के पहले फेज में चल रहे मकान सूचीकरण के और भी कई ऐसे सवाल हैं, जो आपको अचरज में डाल सकते हैं। जैसे आप जिस घर में कभी-कभी रहते हैं, तो जनगणना के दौरान उसे 'लॉक' में दर्ज कर दिया जाएगा। यानी आपका वो घर बंद रहता है। आपको उस घर को गणना में दर्ज करना होगा, जहां आप और आपका परिवार ज्यादा रहता है। जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में आप किस घर को सूची में शुमार करना चाहते हैं, यह आप पर निर्भर है। अगर आपके घर पर जनगणना करने वाली टीम पहुंचती है और आप उनसे यह कह देते हैं कि इस घर में ज्यादा नहीं रहते तो टीम मकान लॉक पर टिक लगा देगी। आपके घर में यदि कार खड़ी है और आपने कह दिया कि मेरी नहीं है, तो उस सवाल के विकल्प पर 'शून्य' भर दिया जाएगा। यह भी सवाल होंगे कि आपके पास बाइक है या नहीं? आपके पास साइकिल है या नहीं? अगर आपकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.