महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डेढ़ दशक बाद जनगणना-2027 की तैयारी जिले में शुरू हो गई है। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में चल रहा है। लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर आए चार मास्टर ट्रेनर पहले बैच के 30 फील्ड ट्रेनरों को टेक्निकल पहलुओं पर प्रशिक्षित कर अहम टिप्स दिए। बुधवार को इनको फील्ड में ले जाकर मॉक ड्रिल कराई जाएगी।जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि डीएम की स्वीकृति के बाद फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिले में कुल 90 फील्ड ट्रेनर हैं। इनको तीन बैचों में 30-30 की संख्या में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर एडीएसटीओ अरविंद गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र, एडीआईओ एनआईसी निखिल कुमार व जिला प्रभारी जनगणना अंबिका मौर्...