हरदोई, मई 22 -- हरदोई। जनगणना से सम्बन्धित जानकारी लोगों को दी गई। बताया गया कि अगर स्वगणना की है उसे प्रगणकों को बताएं। अभी प्रगणकों को पहले दिन नजरी नक्शा तैयार करने तथा चौहद्दी ढूंढ़ने में समस्या आ रही है जो एक दो दिन में समझ में आ जायेगी। कुछ पर्यवेक्षक, प्रगणको का एचएलओ एप डाउनलोड मोबाइल पर नहीं कर पा रहा है। इसलिए नया मोबाइल फोन लेना पड़ रहा है। इस फोन की कीमत 15 से 20 हजार रुपये तक है। वहीं, नगरपालिका परिषद से कुछ प्रगणकों को परिचय पत्र नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- प्रत्येक भवन को मार्कर से नंबर दें गणना कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...