भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारत की जनगणना को लेकर नगर निगम परिसर में विगत एक माह से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। इसके बाद गुरुवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रगणक और पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट और प्रतिनियुक्त पत्र वितरण का कार्य किया गया। बता दें कि वितरण का कार्य शनिवार को भी होगा। जिसके बाद आगामी 4 मई से प्रगणक अपने अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर जाकर जनगणना का कार्य शुरू कर देंगे। इसको लेकर गुरुवार को नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक सहित सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.