लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- जनगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनगणना में लगाए गए 9524 कर्मियों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 22 मई से 20 जून तक पहले चरण में मकानों की गणना होगी। इसके बाद जनसंख्या की गणना की जाएगी। मकानों की गणना कराने से पहले प्रगणक व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से चार मई तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में 7392 प्रगणक, 1263 सुपरवाइजर और 10 प्रतिशत रिजर्व के साथ 9524 कार्मिक प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण के बाद सभी अपने प्रगणना ब्लाक में जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। यह जनगणना करीब 14 साल बाद होने जा रही है, जिसकी तैयारी तो बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रगणक व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर देंगे, जिनको पूर्व में प्रशिक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.