भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता।कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर। सरकार की पहल पर जिला प्रशासन ने जनगणना में लोगों को पहली बार बेहतद सुविधा मुहैया कराई है। आनलाइन अपना तथा परिवार का पूरा डिटेल भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल सात से 21 मई तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि भारत वर्ष की जगगणना होने वाली है। इसके लिए प्रशिक्षण संबंधित कर्मियों को दिया गया है। साथ ही पहली बार लोग अपना पूरा विवरण स्वयं आनलाइन भर सकेंगे। इस बार स्वगणना की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से सात से 21 मई तक आम नागरिक स्वयं आनलाइन माध्यम से अपनी गणना सम्बन्धी जानकारी दर्ज कर सकेगें। यह भी पढ़ें- परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कराएं ऑनलाइन यह प्रक्रिया जनगणना को और अधिक पारदर्शिता, सुगमता, एवं समयबद्धता सुनिश्वित करने को महत्वपूर्ण है। उ...