भदोही, मई 8 -- भदोही। कालीन नगरी में जनगणना-2027 अभियान का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रही जनगणना के तहत नागरिक अब अपने मोबाइल फोन से स्वयं भी गणना कर सकेंगे। पहले चरण का कार्य 21 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित होगा। इस दौरान प्रगणक दल घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जिला मुख्यालय सभागार में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मोबाइल फोन से स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर लोगों को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक किया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने भी स्व-गणना की प्रक्रिया अपनाई। डीएम ने कहा कि जनगणना को डिजिटल, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण की जनगणना आज से प्रारंभस्व-गणना की प्र...