मैनपुरी, सितम्बर 6 -- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर रविवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता, कार्मिकों की उपलब्धता और समयबद्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अधिकारी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें और जिम्मेदारियों को केवल अधीनस्थों पर न छोड़ें। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए 70 फील्ड ट्रेनरों की सूची तैयार की जा रही है, जिनका चयन अनुभवी पर्यवेक्षकों में से होगा। इसके अतिरिक्त, जिले में लगभग 717 अतिरिक्त प्रगणकों की संभावित आवश्यकता को देखते हुए कार्मिकों का पर्याप्त डेटाबेस तैयार रखने का निर्देश दिया गया। अनुपलब्ध या अयोग्य कर्मियों को ड्यूटी सूची में शामिल न...