मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता इस बार जनगणना में लोगों के लिए स्वगणना का विकल्प दिया गया है। जिसके बारे में शहर के निर्यातकों को भी जागरूक करने के लिए उनके एसोसिएशनों ने अपनी भूमिका को अहम महसूस करते हुए इस संबंध में काफी बड़े पैमाने पर मैसेजों को वायरल करने का सिलसिला शुरू किया है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि इस बार जनगणना से संबंधित दिशा निर्देश न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से बल्कि हमारे उद्योग, व्यापार और सामाजिक ढांचे के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना देश की नीतियों, योजनाओं और संसाधन वितरण का आधार होती है। इसलिए सभी सदस्य निर्यातकों से आग्रह है कि वे अपने‑अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं और सुनिश्चित करें कि हर परिवार, हर कर्मचारी और हर नागरिक सही जानकारी स...