समस्तीपुर, जुलाई 24 -- विभूतिपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ स्थानीय कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। जन क्रांति मोर्चा व भारतीय युवा कांग्रेस के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईवाईएफ-एआईएसएफ का प्रदर्शनकैंडल मार्च का आयोजन यह कैंडल मार्च विभूतिपुर प्रखंड कल्याणपुर देता पोखर से शुरू होकर कल्याणपुर महावीर चौक पहुंचा, जहां एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर व संचालन युवा कांग्रेस नेता मोर्चा के नेता नीलकमल यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कह...